Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मंदसौर: 12वीं की छात्रा काे डराकर अश्लील वीडियो बनाया, रूपये लेने के बाद भी विडियो किया वायरल, लोगों का चक्काजाम

डराकर 12वीं की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया, रूपये लेने के बाद भी विडियो किया वायरल; लोगों का चक्काजाम

मंदसौर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मंदसाैर जिले के शामगढ़ में कक्षा 12वीं की 16 वर्षीय छात्रा को ब्लैकमेल करने और अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। घटना से नगर में तनाव और भारी आक्रोश है। इसके चलते शुक्रवार को पूरा शामगढ़ नगर बंद रहा और पुलिस बल तैनात कर दिया गया। राव कॉलोनी निवासी रिहान पुत्र शाकिर अब्बासी और बाबू पुत्र रिहान शाह पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग लड़की को चाकू की नोक पर डराकर अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। वीडियो बनाने के बाद उन्होंने इसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के परिवार से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी। परिवार ने डरकर पहले 2 लाख रुपए नकद दे दिए थे, लेकिन पूरी रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर वीडियो डाल दिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी रिहान ने उसकी मां के मोबाइल से वीडियो बनाकर अपने फोन पर ट्रांसफर कर लिया था।

विरोध प्रदर्शन के बाद पूरा शामगढ़ नगर बंद

वीडियो वायरल होने की खबर फैलते ही गुरुवार रात सैकड़ों लोगों ने शामगढ़ थाने का घेराव कर दिया और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। शुक्रवार सुबह तक यह जनाक्रोश और बढ़ गया, जिसके चलते हिंदू संगठनों के सक्रिय होने के बाद एहतियात के तौर पर पूरे शामगढ़ नगर को बंद कर दिया गया। एएसपी हेमलता कुरील ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नगर परिषद सीएमओ सुरेश यादव को बुलाया गया है। थाने बुलडोजर की मांग पर चर्चा चल रही है। आरोपियों के घर तोड़ने की कार्रवाई की जा सकती है।

नल कनेक्शन काटा, मकान तोड़ने की तैयारी

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को नगर में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। नगर परिषद की ओर से आरोपियों के मकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नल कनेक्शन काट दिए गए हैं और मकान की नपती (नाप-जोख) की जा रही है। आक्रोशित लोग प्रशासन से आरोपियों के मकान तोड़ने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

आईपीसी, पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत केस

शामगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिहान और बाबू के खिलाफ आईपीसी की धाराओं, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत गंभीर मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति और गरोठ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरिल ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

रुपए देने से मना किया तो वीडियो वायरल कर दिया

आरोपी रिहान पीड़िता का पुराना दोस्त था। 6 नवंबर को जब घर पर कोई नहीं था। आरोपी रिहान चाकू लेकर पीड़िता के घर घुस गया। चाकू की नोक पर धमकाते हुए पुराने फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद जबरन अश्लील वीडियो बनाया। जब पीड़िता ने आगे पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने गुरुवार को यह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने परिजनों को बताया और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *