Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मंदसौरः पूरे शौर्य के साथ निकली बजरंग दन की शौर्य यात्रा

पूरे शौर्य के साथ निकली बजरंग दन की शौर्य यात्रा

मन्दसौर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में रविवार को बजरंग दल की शौर्य यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद साँवला ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल हनुमान जी की शक्ति वाला संघठन है और जब हनुमान जी जाग्रत होते है तो लँका सो योजन समुंदर को लांघकर आततायी रावण की लंका फूक देते है वैसे ही बजरंगदल के कार्यकर्ता देश धर्म समाज पर आने वाली हर विपत्ति हेतु खड़े है और जब जब बजरंगी जागृत होते है तब तब परिणाम देश व समाज ने देखा है चाहे फिर वो अयोध्या में प्रभु श्री राम जी का भव्य मंदिर निर्माण हो या रामसेतु बचाओ आंदोलन हो या अमरनाथ यात्रा हर मुद्दे पर बजरंगीयो ने अपनी शक्ति दिखाई है। देश मे लव जेहाद, धर्मांतरण, गौहत्या, अवैध घुसपैठ आदि समस्या है और सरकार को इन समस्याओं पर ध्यान देना होगा वरना बजरंगदल यह कार्य भी अपने दम पर करेगा।

मंच पर मालवा प्रान्त सह संयोजक यश बच्चानी,विहिप के विभाग मंत्री अनुपालसिम्ह झाला,विभाग संयोजक खुमान सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह मंडलोई, जिला मंत्री हेमन्त बुलचंदानी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश परमार द्वारा की गई। विहिप की धर्मसभा से पूर्व मंच पर उपस्थित अखिल भारतिय आर्यावर्त षट दर्शन साधु मण्डल भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र गिरी महाराज अहमदाबाद,, सन्त समाज के प्रदेश अध्यक्ष महंत जितेंद्र दास महाराज रतन कुंड आश्रम सीतामउ, सन्त समाज जिलाध्यक्ष अरविंदानँद गिरी महाराज टेकरी बालाजी पिपल्या मंडी का विहिप बजरंगदल पदाधिकारीयो ने स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन बजरंगदल जिला संयोजक अनिल धनगर द्वारा की गई व बजरंगदल विद्यार्थी प्रमुख गोपाल टांक द्वारा हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट का बहिष्कार करने की शपथ कार्यकर्ताओ को दिलवाई।

धर्मसभा उपरांत जिलेभर से आये हजारो बजरंगियों ने पूर्ण अनुशाषित तरिके से पूर्ण गणवेश व हाथों में दण्ड लेकर शहर में शौर्य यात्रा निकाली जिसमे करीब 5000 हजार के लगभग बजरंगी शामिल थे जो भालोट,नाहरगढ़, दलौदा,सीतामउ,मल्हारगढ व मन्दसौर प्रखण्ड क्षेत्रो से वाहन रैलियों के साथ आये थे। बड़े बालाजी मंदिर बस स्टैंड से प्रारम्भ हुई शौर्य यात्रा भारत माता चोराहा, घण्टा घर ,सदर बाजार, मंडी गेट,, खानपुरा, वीर सावरकर सेतु, शुक्ला चौक, नयापुरा रोड़, गोल चोराहा, महू नीमच रोड़, सरदार वल्लभ भाई पटेल चोराहा हॉस्पिटल रोड़, गांधी चोराहा होते हुये पुन: बस स्टेंड पहुँची। शौर्य यात्रा का मन्दसौर शहर में अनेको स्थानों पर भव्य स्वागत हिन्दू समाज द्वारा किया गया। विहिप बजरंगदल की शौर्य यात्रा के चलते पुलिस प्रशाशन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *