Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मंदसौर : बेहतर कार्य करने वाली बैंकों का भारत पर्व पर होगा सम्मान

बेहतर कार्य करने वाली बैंकों का भारत पर्व पर होगा सम्मान

मंदसौर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो बैंक शासकीय योजनाओं के लक्ष्यों को समय-सीमा से पूर्व पूर्ण कर जनता को लाभ दिलाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, उन्हें भारत पर्व के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में सेंट्रल बैंक, शामगढ़ द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई। कलेक्टर ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागीय लक्ष्यों की प्रत्येक माह समीक्षा करें तथा 31 दिसंबर तक वित्तीय वर्ष के समस्त लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करें। अत्यधिक कम उपलब्धि एवं बैठक में अनुपस्थित रहने पर एक्सिस बैंक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि दिसंबर अंत तक लक्ष्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में जनवरी माह में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए, अन्यथा संबंधित बैंकों के विरुद्ध नोटिस जारी किए जाएंगे।

ग्रामीण बैंक को अगली बैठक से पूर्व लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास शहरी 2.0 योजना अंतर्गत स्वीकृत सभी आवास आवेदनों का जियो-टैगिंग शीघ्र पूर्ण करने तथा इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश बैंकों को दिए गए। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक को अपने लक्ष्य पुनरीक्षित करने के निर्देश दिए गए। आपकी पूंजी, आपका अधिकारह्व अभियान अंतर्गत सभी बैंकों को बंद खातों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए।

पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत जिन नगरीय निकायों द्वारा 50 प्रतिशत से कम कार्य किया गया है, उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 31 दिसंबर तक 70 प्रतिशत प्रकरण बैंक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैंकों को पीएम स्वनिधि के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने एवं प्रकरण लंबित न रखने के निर्देश दिए गए। मत्स्य विभाग को किसान क्रेडिट कार्ड के 1395 प्रकरणों का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा किसी भी तकनीकी समस्या का समाधान एक दिवस में करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास शहरी 2.0 योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, संत रविदास योजना, टंट्या मामा, बिरसा मुंडा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, आचार्य विद्यासागर योजना, कामधेनु योजना, पीएमएफएमई योजना, फसल बीमा, सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के वित्तीय लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *