Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मंदसौरः बोत्सवाना प्रतिनिधिमंडल ने किया गांधी सागर अभयारण्य का भ्रमण, चीता प्रोजेक्ट की सराहना

बोत्सवाना प्रतिनिधिमंडल ने किया गांधी सागर अभयारण्य का भ्रमण, चीता प्रोजेक्ट की सराहना*

मंदसौर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वन मंडल अधिकारी संजय रायखेरे ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा बोत्सवाना से चीतों को लाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में तैयारियों के निरीक्षण हेतु बोत्सवाना से आए तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 18 एवं 19 दिसंबर 2025 को गांधी सागर अभयारण्य का भ्रमण किया।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा गांधी सागर अभयारण्य में संचालित चीता प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चीतों के क्वारंटाइन बोमा, वन्यप्राणी चिकित्सालय एवं चीता मॉनिटरिंग रूम का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कुनो से लाए गए चीतों को गांधी सागर अभयारण्य में स्वच्छंद विचरण करते हुए भी देखा।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा गांधी सागर अभयारण्य में किए जा रहे चीता प्रबंधन एवं संरक्षण कार्यों की सराहना की गई तथा कहा गया कि चीता प्रोजेक्ट कार्य सफलता की दिशा में सही रूप से आगे बढ़ रहा है।

बोत्सवाना के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में मिस्टर एड्रियन न्टोंबो खोली, मिस्टर मोंडी मोगोलोडी बी. रूबेन एवं मिस्टर फेमेलो गादिमांग शामिल थे। भारत सरकार की ओर से श्री हेमंत सिंह, एआईजीएफ, एनटीसीए तथा डॉ. बिलाल हबीब, साइंटिस्ट-एफ, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश वन विभाग की ओर से उज्जैन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक श्री एम.आर. बघेल, मंदसौर के वन मंडल अधिकारी श्री संजय रायखेरे एवं गांधी सागर अभयारण्य के अधीक्षक द्वारा पिछले तीन वर्षों में गांधी सागर अभयारण्य में किए गए चीता प्रबंधन एवं संरक्षण कार्यों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *