Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मंदसौरः तीसरे दिन भी जारी रही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

तीसरे दिन भी जारी रही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही, कई दुकानदारों का पक्का अतिक्रमण तोडा

मंदसौर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मंदसौर में यातायात सुधार के लिए गुरुवार को तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। 5 घंटे से अधिक समय तक बाजार क्षेत्र में चली कार्रवाई के दौरान जेसीबी से सालों से जमा अतिक्रमण के साथ रसूख को भी अफसरों की मौजूदगी में धराशाई किया गया। बस स्टैंड पर बालाजी मंदिर के सामने व्यापारियों ने जेसीबी के आगे बैठकर विरोध किया लेकिन विरोध को दरकिनार कर कार्रवाई जारी रहा। युवराज क्लब के यहां से शुरू हुई कार्रवाई बस स्टैंड, भारत माता चौराहा होते हुए सदर बाजार से घंटाघर की तरफ बढ़ी। इस दौरान बड़ी संख्या में जमा भीड़ के बीच जेसीबी ने पक्के अतिक्रमण से ढहाया।

गुरुवार को दोपहर 12 बजे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। बुधवार को जहां खत्म की थी वहीं युवराज क्लब के यहां से शुरू की। रोड के दोनों तरफ जेसीबी से दुकानों के बाहर किया गया पक्का अतिक्रमण और सीमेंट कांक्रीट हटाने के साथ ही लोहे के शेड व गुमटियों के साथ अन्य अतिक्रमण हटाया गया। जेसीबी यहां से आगे बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंची तो अस्थायी अतिक्रमण कर फूल सहित अन्य दुकानदार और व्यापारियों को किया गया अतिक्रमण भी हटाया। दुकानदारों ने विरोध किया। जब अफसरों की सख्ती के आगे नहीं चली तो वह स्वयं ही अपनी दुकानों के बाहर सामान और बोर्ड हटाने लगे। शाम 6 बजे तक कार्रवाई जारी रही। इस दौरान अमले ने व्यापारियों को उनकी हदे बताई। इस दौरान पार्षदों से लेकर कई नेता अफसरों के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आए लेकिन यह बेअसर रहा। नगर पालिका के साथ राजस्व अमला और पुलिस महकमा मौजूद था। सुरक्षा के लिए होमगॉर्ड के जवानों को भी तैनात किया गया। जहां पर अमले ने कार्रवाई की वहां पर ट्रैफिक अमले व पुलिस ने नो व्हीकल झोन बनाया।

व्यापारियों ने किया विरोध लेकिन नहीं चली

नेहरू बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने एकजुट होकर कार्रवाई का विरोध किया। जेसीबी के आगे सभी दुकानदारों ने बैठकर नारेबाजी कर विरोध किया। इसके बाद मामला गरमाया। मौके पर एसडीएम एसएल शाक्य, एएसपी टीएस बघेल सहित पहुंचे। नपा सीएमओ अनिता चोकोटिया से चर्चा की। इसके कुछ समय बाद तैनान फोर्स को आगे किया और जमा भीड़ को हटाते हुए कार्रवाई शुरू की। व्यापारियों का विरोध दरकिनार कर अतिक्रमण पर जेसीबी चलने की कार्रवाई जारी रही। पक्का अतिक्रमण तोड़ते हुए बस स्टैंड से जेसीबी बाजार क्षेत्र में पहुंची।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *