Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मंदसौरः नव वर्ष की रात हुड़दंग की तो खैर नहीं, एसपी ने ली आसूचना तंत्र की बैठक

नववष्र्  की रात हुड़दंग की तो खैर नहीं, एसपी ने ली आसूचना तंत्र की बैठक

मंदसौर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मंदसौर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना द्वारा नव वर्ष को लेकर जिले के आसूचना तंत्र की बैठक ली गई। बैठक में आगामी त्यौहारों एवं नव वर्ष 2026 की पूर्व संध्या को लेकर आयोजित होने वाले आयोजनों, होटल, लॉज केफे, ढाबों, बार आदि की चेकिंग को लेकर विशेष निर्देश दिये गये। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चालाने व अवैधानिक कृत्य करने वालों पर सत्त सूक्ष्म निगाह रखी जाकर सख्ती से कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

बैठक में 31 दिसंबर को सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग पाईंट लगाकर चेकिंग के निर्देश राजपत्रित अधिकारियों को दिये गये। इसके साथ ही थानाक्षेत्र के ढाबों, होटलों, बार, जुआघरों की चेकिंग के निर्देश दिये गये तथा शराब पीकर वाहन चलाने व मनचले, छेडछाड करने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्यवाही के निर्देश दिये गये। आसूचना तंत्र में तैनात कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर सकिय रहकर तथा सूचना तंत्र को सकिय कर सूचना संकलन के विशेष निर्देश पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये। रात्रि 10 बजे तक होटल रेस्टोरेंट, ढाबों, रिर्सोट व सार्वजनिक स्थलों पर लाउण्ड स्पीकर बंद करवाने के सख्त निर्देश दिये गये। इसके साथ ही नववर्ष को लेकर हाईवे, कस्बा एवं शहरी क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग एवं फिक्स पिकेट्स लगाए जाने के निर्देश दिये गये। नववर्ष के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसको लेकर मंदसौर पुलिस सक्रिय है।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *