Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मंदसौरः एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को किया प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

मंदसौर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना द्वारा जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित किए कर्मचारियों द्वारा अलग अलग मौकों पर उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया गया।

एसपी ने आर. मोड़ीराम थाना यातायात को 14 दिसंबर की रात्रि 08.00 बजे शहर के बी.पी.एल. चौराहे पर ड्यूटी के दौरान एक दिव्यांग महिला जिनकी उम्र करीबन 40-45 वर्ष की होकर चौराहा पार करना चाहती थी किन्तु वाहनों की आवाजाही अधिक होने से पार करने में असमर्थता होने से संबंधित द्वारा उक्त महिला को मानवीयता दशार्ते हुए चौराहा पार करवाकर अत्यंत सराहनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। थाना मल्हारगढ़ से सउनि मोहन सिंगार,सैनिक 1205 कमलेश, सैनिक 244 कैलाश को दिनांक 16.12.25 को थाना मल्हारगढ क्षेत्रांतर्गत रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में चोरी की नियत से घूमते हुए पाये गये लोगों को अभिरक्षा में लेकर संभावित अपराध निवारित किया गया तथा संपत्ति संबंधी अपराध की रोकथाम में उच्च व्यावसायिक दक्षता का परिचय दिया गया और थाना कोतवाली से आर. 312 सुधीर राठौर,आर. 924 अरूण पंवार, आर. 856 दीपक पाटीदार को दिनांक 17.12.25 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मोटर सायकल चोरी होने की रिपोर्ट पर से त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर सायकल को बरामद कर संपत्ति संबंधी अपराध की रोकथाम में उच्च व्यावसायिक दक्षता का परिचय दिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *