

राजसमंद, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . राजसमंद जिले के बामन टुकड़ा निवासी और नेशनल यूथ आइकॉन मनीष दवे ने भारत सरकार द्वारा आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय पदयात्रा ‘यूनिटी मार्च’ में शामिल होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है.
यह पदयात्रा युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक Gujarat के करमसद से केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक आयोजित की गई. कुल 150 किलोमीटर की इस ऐतिहासिक यात्रा में देशभर से चुने गए 150 युवाओं को आमंत्रित किया गया था, जिनमें Rajasthan की ओर से मनीष दवे शामिल हुए.
10 दिनों तक चली पदयात्रा में मनीष दवे ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया. यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों और शहरों में उनका स्वागत किया गया और स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों पर पुष्पवर्षा की. यात्रा पूरी होने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने फोन पर बधाई देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया.
यात्रा पूर्ण कर वायुयान से गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया. स्थानीय लोगों ने कहा कि मनीष दवे जिले और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं.
समापन समारोह में उपPresident सी.पी. कृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि Gujarat के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, Chief Minister भूपेंद्र पटेल और युवा एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी उपस्थित थे. इस दौरान मनीष दवे सहित देशभर के 150 पदयात्रियों ने सभी विशिष्ट अतिथियों से मुलाकात की और समूह फोटो भी लिया गया.
(Udaipur Kiran) / Giriraj Soni
