Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बिहार में मालगाड़ी दुर्घटना के बाद हावड़ा–कोलकाता की कई ट्रेनें रिशिड्यूल

रेलवे सूची

हावड़ा/कोलकाता, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहार में मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना का असर रेल यातायात पर साफ दिखाई दे रहा है। इस हादसे के चलते हावड़ा और कोलकाता स्टेशन से रवाना होने वाली कई ट्रेनों को पुनर्निर्धारित (रिशिड्यूल) किया गया है, कुछ ट्रेनों को घुमावदार मार्ग से चलाया जा रहा है, जबकि एक लोकल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, रिशिड्यूल की गई ट्रेनों में,

12023 अप हावड़ा–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस आज 29 दिसंबर को दोपहर 2:05 बजे के बजाय रात 8:00 बजे प्रस्थान करेगी।

13019 अप हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस जो रात 9:45 बजे चलने वाली थी, अब रात एक बजे रवाना होगी।

रद्द हुई ट्रेनों में से 63157/63158 जसीडी–वैद्यनाथधाम–जसीडी मेमू को आज के लिए रद्द कर दिया गया है।

घुमावदार मार्ग से संचालित ट्रेन –

13137 कोलकाता–आजमगढ़ एक्सप्रेस आज आसनसोल–प्रधानखुंटा–धनबाद–गया–किऊल मार्ग से चलेगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव धनबाद और गया स्टेशनों पर होगा।

उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात स्टेशन में प्रवेश के दौरान सीमेंट लदी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे। यह दुर्घटना हावड़ा–पटना–दिल्ली मुख्य रेल लाइन पर शिमुलतला स्टेशन के पास हुई। इसी घटना के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है और यात्रियों की असुविधा को देखते हुए समय-सारिणी में बदलाव किया गया है।

रेल प्रशासन द्वारा मरम्मत कार्य तेजी से जारी है और यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *