सोनिया गांधी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

सोनिया गांधी ने मिशेल बेचेलेट को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार दिया

New Delhi, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देशभर के कई प्रमुख नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने उनके लम्बे सार्वजनिक जीवन, त्याग, समर्पण, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स लिखा कि सोनिया गांधी दीर्घायु हों और स्वस्थ रहें.

तमिलनाडु के Chief Minister एमके स्टालिन ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन त्याग, निःस्वार्थ लोक-सेवा और धर्मनिरपेक्षता तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है. उनका मार्गदर्शन देश की प्रगतिशील और समावेशी राजनीति को सशक्त बनाता रहे.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में आनंद, स्वास्थ्य और स्नेह की कामना की.

Rajasthan के पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी को Indian राजनीति में त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि देश की विविधता, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के संरक्षण के प्रति उनका अटूट संकल्प सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने उनके दीर्घ, स्वस्थ और सुखी जीवन की प्रार्थना की.

Rajasthan के पूर्व उपChief Minister सचिन पायलट ने कहा कि सोनिया गांधी ने त्याग, समर्पण और सेवा की भावना से राष्ट्रहित में अनेक निर्णय लिए, जिनसे असंख्य लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया. उन्होंने उनके लिए स्वास्थ्य, ऊर्जा और खुशियों से परिपूर्ण वर्ष की कामना की.

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Leave a Comment