Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : कॉलेज में छात्राओं के धरने को समर्थन देने पहुंचे कई सामाजिक कार्यकर्ता

कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे हुए ग्रामीण।

हिसार, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नारनौंद क्षेत्र के

एक निजी कॉलेज में छात्रों ने कॉलेज के चेयरमैन पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हुए हैं।

पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तारी की मांग पर छात्राएं

लगातार धरने पर बैठी हुई है। धरने पर अनेक राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता समर्थन देने

के लिए पहुंचे।

किसान नेता सुरेश कोथ, इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता

उमेद लोहान, सतरोल खाप प्रधान संदीप खरब, बाहरा खाप प्रधान रत्न मिलकपुर, महिला नेत्री

डॉक्टर सिक्किम श्योकंद, जेजेपी हल्का प्रधान ईश्वर सिंघवा, हर्ष पेटवाड़, हर्षदीप

गिल, व्यापार मंडल प्रधान प्रदीप ढांडा, कर्मचारी नेता मास्टर योगेन्द्र माजरा, बलवान

लोहान, शीलू लोहान, जोगेंद्र मान, राजेश शर्मा ने कहां की सरकार बेटियों को न्याय दे

और उनकी जो मांगे है उनको जल्द से जल्द पूरा करें। कॉलेज में फीस बढ़ाने पर हुए विवाद

के बाद कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज के चेयरमैन पर कॉलेज में सुविधाओं को लेकर और साथ

ही उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई

करते हुए चेयरमैन सहित दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया

है। छात्राओं, खाप और किसान नेताओं ने चेयरमैन की

गिरफ्तारी के लिए वीरवार तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर गुरुवार तक पुलिस प्रशासन

कॉलेज चेयरमैन की गिरफ्तारी नहीं करता तो शुक्रवार को एसपी ऑफिस का घेराव करने के लिए

मजबूर होंगे। छात्राओं की जो मांगे हैं उन पर भी जल्द से जल्द कार्रवाई शुरू की जाए।

कॉलेज की छात्राएं कड़ाके की ठंड में गेट के बाहर ही टेंट लगाकर पूरी रात धरने में

बैठी रही। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया

गया था। डीएसपी देवेंद्र नैन ने मंगलवार काे बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *