Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

भाजपा नगर मंडल की बैठक मे विधानसभा चुनाव सहित अनेक विषयों पर हुई चर्चा

ज्योतिर्मठ

ज्योतिर्मठ, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जोशीमठ की बैठक सोमवार को नगर पालिका सभागार मे नगर अध्यक्ष अमित सती की अध्यक्षता मे संपन्न हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक मे नगर मंडल प्रभारी गजेंद्र रावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है, उन्होंने कार्यकर्ताओं व जनता जनार्दन की समस्याओं को प्राथमिकता देते कार्यों को करना है, ताकि पिछले दो चुनावों की ही तरह जनता का भरोसा पार्टी के साथ बना रहे। इस बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत सहित अनेक अन्य पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया।

बैठक मे सीमांत पैनखंडा जोशीमठ से दो महत्वपूर्ण मोर्चो के जिलाध्यक्ष घोषित होने पर पार्टी के जिला व प्रदेश नेतृत्व का आभार ब्यक्त करते नव नियुक्त अनुसूचित जन जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाँ मनोज रावत एवं ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप फर्शवांण का माल्यार्पण किया गया।

इस मौके पर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष विजिया रावत, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार व रोहणी रावत, पूर्व प्रमुख सुचिता चौहान व ठाकुर सिंह राणा, बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, नगर महामंत्री समीर डिमरी, पालिका सभासद प्रवेश डिमरी, प्रदीप पंवार, प्रदीप भट्ट, नगर उपाध्यक्ष अनिल सकलानी के सुभाष डिमरी, मुकेश कुमार, रमेश डिमरी, दिनेश रावत, हर्ष बर्धन भट्ट, रविन्द्र साह, प्रदीप नौटियाल, देवेन्द्र परमार, गुड्डू पुरी, मुकेश नौटियाल, गौरव नंबूरी, सुषमा डिमरी बबली राणा व रंजना शर्मा सहित नगर के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / प्रकाश कपरुवाण

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *