Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

बाजारवादी शक्तियां युद्ध एवं महामारी थोपती हैं – कैलाश चंद्र

बाजारवादी शक्तियां युद्ध एवं महामारी थोपती हैं - कैलाश चंद्र

जबलपुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के जबलपुर में वैश्विक बाज़ारवादी शक्तियाँ अध्ययन समूह महाकौशल प्रांत की प्रस्तुतिकरण सह बैठक रविवार को नचिकेता कॉलेज, विजय नगर में आयोजित की गई। इसमें कृषि, बहु राष्ट्रीय कंपनी, बैंक एवं फाइनेंस, डिफेंस, फार्मा, मीडिया की भूमिका आदि सेक्टर के अध्येताओं ने अपने अपने अध्ययन के विषय एवं सुझाव पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह उत्तम बैनर्जी ने अध्ययन समूहों के बंधुओं से आग्रह किया कि अध्ययन सभी बातों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए तथा अध्ययन समाज व देश के हित व अहित को बताने वाले हो। संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख कैलाश चंद्र ने कहा कि दुनिया के कई देशों ने भारत के लोगों को झूठे प्रलोभन देकर अपने उत्पादों का जाल बिछाया है। समाज जीवन के हर क्षेत्र में विदेशी कंपनियों ने घुसपैठ की हुई है। उन्होंने मीडिया एवं एडवर्टाइजमेंट के द्वारा ये नैरिटिव स्थापित किया कि विदेशी उत्पाद, तकनीक आदि अच्छी हैं। साथ ही वैश्विक बाजारवादी शक्तियां युद्ध, महामारी आदि के माध्यम से अपनी मनमानी करती हैं और कमजोर देशों पर अपनी शर्तें थोपकर वहाँ बाजार खड़ा करती हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *