Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

शादी के दो माह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुरालीजन फरार

थाना सकरन

सीतापुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र में शादी के महज दो माह बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वारदात के बाद ससुरालीजन भाग गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि, मायके पक्ष से पिता आजाद खां ने बताया कि बेटी गुलअफशा की शादी इसी साल 11 अक्टूबर को सकरन थाना क्षेत्र के सुकेठा गांव निवासी युवक आदिल से कराई थी। मंगलवार देर शाम को बेटी ने मायके में फोन करके बताया कि उसके पति और ससुरालीजन उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। यहां आकर उसे बचा ​ले वरना ये लोग मार डालेंगे। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग बेटी की ससुराल के लिए रवाना हो गए, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही गुलअफशा की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ससुराल वाले भी फरार हो गये थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार से पूछताछ के दौरान मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन शादी के कुछ ही दिन बाद से ही बेटी को दहेज और घरेलू बातों को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे उसका पति और ससुराल के लोग मारने-पीटने लगते थे। मानसिक रूप से भी उसे परेशान किया जा रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। —————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *