विवाहिता ने लगाई फांसी, मामला संदिग्ध पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

मृतका की फाइल फोटो

जौनपुर, 11 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . यूपी के जौनपुर स्थित बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में गुरुवार को एक महिला ने दोपहर बंद कमरें के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ससुराल वालों ने तत्काल दरवाजा खोल कर महिला को उपचार के लिये किसी प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. प्रियंका का शव ससुराल वालों ने घटनास्थल पर लाकर रख दिया. पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बक्शा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह सदर अस्पताल भेज दिया गया.

पुलिस की सूचना पर सीओ सदर परमा नन्द कुशवाहा और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया. मृतका प्रियंका देवी के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई है. मृतका प्रियंका देवी (24) जिसका मायका आलापुर कृष्णापड़ थाना मछलीशहर है. विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पहले बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी हितेश गौतम पुत्र सन्तोष गौतम के साथ हुईं थीं.

इस मामले में सीओ सदर परमानन्द कुशवाहा ने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई है. तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी. घटनास्थल पर शान्ति व्यवस्था कायम है. शव को पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया गया है.

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Leave a Comment