Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

बाराबंकी : प्रेमी के घर पर शादीशुदा महिला की हत्या

Photp
Photo

बाराबंकी 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रेमी से मिलने गोरखपुर से आई शादीशुदा महिला की हत्या कर दी गई। युवक ने अपने ही परिवार पर प्रेमिका की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी ।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित विजयवर्गीय ने मंगलवार काे बताया कि मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर गांव में एक महिला की हत्या की गई है। हत्या की सूचना महिला के प्रेमी संदीप ने मंगलवार सुबह पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में संदीप से पूछताछ की।

संदीप ने पुलिस को बताया कि रिलांयस कंपनी में वह इंजीनियर के पद पर कार्यरत है और काम की वजह से उसे अक्सर बाहर रहना पड़ता था। डेढ़ साल पहले उसके प्रेम संबंध गोरखपुर की रहने वाली एक लड़की से हो गये थे। इस दौरान लड़की की शादी लखनऊ में हो गई थी। घरवालों ने उसकी भी शादी कर दी थी, लेकिन अभी उसका गौना नहीं आया था। लेकिन वह दोनों एक दूसरे से मिलते थे। इन दिनाें अपने घर पर था। सोमवार की देर रात को प्रेमिका गोरखपुर से मिलने के लिए उसके घर आई थी। संदीप का आरोप है कि इसी दौरान घरवालों से प्रेमिका का विवाद हो गया और उन लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

मंगलवार सुबह घटना की जानकारी पर एसपी, एएसपी, सीओ समेत जांच के लिए फारेंसिक टीम पहुंची। एसपी ने बताया कि महिला के गर्दन पर पीछे से धारदार हथियार से वार किया है। वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए गोरखपुर से बाराबंकी आई थी। उसकी ससुराल लखनऊ में है। घटना की जानकारी महिला के परिवार के लोगों को देते हए शव को पोस्टमार्टम भेजकर सभी बिन्दुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।————–

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *