Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
ASSAM

शहीद कनकलता बरुवा का बलिदान पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा : मुख्यमंत्री

शहीद कनकलता बरुवा

गुवाहाटी, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और अमर शहीद कनकलता बरुवा की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान शहीद कनकलता बरुवा का अद्वितीय साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान आज भी पीढ़ियों तक युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करता आ रहा है और सदैव करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि अत्यंत कम आयु में स्वदेश प्रेम और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली इस वीरांगना का त्याग असम ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीद कनकलता बरुवा की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से हाल ही में गहपुर में शहीद कनकलता बरुवा राज्य विश्वविद्यालय का भूमि पूजन किया गया, जो इस साहसी असमिया पुत्री के प्रति एक सच्ची और उपयुक्त श्रद्धांजलि है।

डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने पवित्र जयंती के अवसर पर महान असमिया शहीद को सादर नमन् करते हुए उनके आदर्शों और राष्ट्र के लिए दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

————–

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *