Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

हर बच्चे का आदर्श बने शहीद साहिबजादे : रेखा आर्या

मंत्री रेखा आर्या वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करती।

देहरादून, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वीर बाल दिवस के अवसर पर बुधवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि धर्म, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया था। देश के हर बच्चे के लिए ऐसे महान साहिबजादे आदर्श बनने चाहिए।

यह आयोजन बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से किया गया था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में इतिहास की ऐसी महान प्रेरक घटनाओं को उचित सम्मान दिया गया जो हमेशा नेपथ्य में रखी गई थी।

उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे हमेशा सच्चाई और न्याय के साथ खड़े होना सीखें और जिस तरह चार साहिबजादों ने अपने समय की आवश्यकता के अनुसार लड़ाई लड़ी, उसी तरह आज के दौर में भी बच्चे इस वक्त की जरूरत के मुताबिक साहस और हिम्मत से परिस्थितियों का सामना करें।

मंत्री ने शूटिंग, टेबल टेनिस लेखन, योग व अन्य खेल स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, हेमकुंड साहिब अध्यक्ष नरेन्द्र जीत सिंह, पूर्व बाल आयोग सदस्य विनोद कपल्वाण, सचिव शिव कुमार बर्नवाल, सीडीओ अभिनव शाह आदि उपस्थित रहे।——————–

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *