Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
AUTOMOBILE

मारुति सुजुकी e-Vitara को Euro NCAP में मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग, 500 किमी रेंज के साथ जल्द होगी लॉन्च

नई दिल्ली, 09 सितम्बर (Udaipur Kiran News)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त हुई है। इसने एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 77% और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 85% का स्कोर हासिल किया।

Maruti Suzuki e-Vitara

Euro NCAP टेस्ट और एक्सपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Euro NCAP में 61 kWh GLX, LHD वेरिएंट्स की टेस्टिंग की गई थी, लेकिन यह रिजल्ट SUV के सभी वेरिएंट्स पर लागू होंगे। हाल ही में e-Vitara का यूरोप में एक्सपोर्ट शुरू किया गया है। अगस्त के अंत में कंपनी ने गुजरात के पीपावाव पोर्ट से 2,900 से अधिक यूनिट्स को जर्मनी, ब्रिटेन, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम सहित 12 यूरोपीय देशों को भेजा है।

मेक इन इंडिया के तहत उत्पादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने गुजरात के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में e-Vitara की मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत के मौके पर मौजूद रहकर इस SUV को मेक इन इंडिया का प्रतीक बताया। कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित Bharat Mobility Global Expo में e-Vitara को प्रदर्शित भी किया था।

फीचर्स और परफॉर्मेंस

e-Vitara को विशेष HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो खासतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें फ्रंट और रियर पर ड्यूल इलेक्ट्रिक एक्सल और सिंगल-स्पीड ड्राइव ट्रांसमिशन दिया गया है।

  • बैटरी ऑप्शन: 49 kWh और 61 kWh

  • 49 kWh वेरिएंट: 142 bhp पावर, 189 Nm टॉर्क

  • 61 kWh वेरिएंट: 172 bhp पावर, 189 Nm टॉर्क

  • रेंज: सिंगल चार्ज पर लगभग 500 किलोमीटर

  • टेक्नोलॉजी: डुअल इंटीग्रेटेड स्क्रीन (इंफोटेनमेंट + डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले)

EV मार्केट में प्रतिस्पर्धा

भारत में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में तेजी आई है। इस सेगमेंट में वर्तमान में टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। ऐसे में मारुति सुजुकी की e-Vitara लॉन्च होने के बाद प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी हो जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *