मारुति सुजुकी इंडिया ने एसएमजी के साथ विलय की प्रक्रिया आज से लागू हुई

कंपनी के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 01 दिसंबर (Udaipur Kiran) . देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने सुजुकी मोटर Gujarat (एसएमजी) के साथ विलय की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जो आज से प्रभावी हो चुकी है.

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मंजूरी के बाद आज 01 दिसंबर से विलय लागू हुआ है. कंपनी ने Monday को रेगुलेटरी फाइलिंग में शेयर बाजार बताया कि मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और सुजुकी मोटर Gujarat के साथ विलय की योजना प्रभावी हो गई है. कंपनी ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण के जारी आदेश की प्रमाणित प्रति दाखिल कर दी है. इसमें पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी सुजुकी मोटर Gujarat (एसएमजी) के एमएसआईएल में विलय की योजना को मंजूरी दी गई है.

मोटर वाहन विनिर्माता एमएसआईएल ने बताया कि इस योजना की प्रभावशीलता के परिणामस्वरूप कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी में 15 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. मारुति ने कहा कि इस विलय के बाद सुजुकी मोटर Gujarat का संचालन, संपत्ति और जिम्मेदारियां अब पूरी तरह से मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में एकीकृत हो गई हैं और एसएमजी का स्वतंत्र अस्तित्व समाप्त हो गया है.

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) पर आज मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के शेयर 0.15 फीसदी बढ़कर 15,917.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) पर कंपनी के शेयर 15,914.00 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं.

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Leave a Comment