सामूहिक विवाह समारोह 43 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, खिल उठे चेहरे

सामूहिक विवाह समारोह में अतिथि

फिरोजाबाद, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद फिरोजाबाद में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शुक्रवार को 43 जोड़ों ने अपना वैवाहिक जीवन शुरु किया. इसमें 30 हिन्दू जोड़ों का हिन्दू विधि विधान से और 13 मुस्लिम जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ.

फिरोजाबाद जिले में आज आयोजित Chief Minister सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में नगर निगम फिरोजाबाद के 28, नगर पंचायत मक्खपुनर 3 विकास खण्ड फिरोजाबाद के 12 जोड़ों का उल्लासपूर्ण माहौल में विवाह हुआ. शासन की ओर से इन सभी जाेड़ाें के लिए तय सामग्री और उपहार प्रदान किए गए. इस मौके महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक गरीब कन्या की शादी कराने की जिम्मेदारी ली है और इसी क्रम में आज बेटियों की शादी हो रही है. सरकार की तरफ से नये दाम्पत्य जीवन की शुरूआत करने लिए के मंगल कामनाओं दीं. इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख लक्ष्मीनारायन यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा उदय प्रताप सिंह,विनोद कुमार पाण्डेय सिटी मजिस्ट्रेट, सुर्दशन सिंह उप-जिलाधिकारी, आशीष कुमार पाण्डेय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, के.एम. सिंह जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, राजमती जिला समाज कल्याण अधिकारी, निधि सिंह जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे. संचालन प्रेमस्वरूप पारस ने किया.

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Leave a Comment