काति बिहू के दिन सरभोग में भीषण आगजनी

बरपेटा (असम), 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । काति बिहू के दिन असम के बरपेटा ज़िले के सरभोग क्षेत्र में भीषण अग्निकांड की घटना हुई। यह आग राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के पास दहलापाड़ा चौक में लगी।
आग लगने से पांच दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। जिन दुकानों में आग लगी उनमें जयंत नाथ की स्टेशनरी की दुकान, मुस्तफा अहमद की कपड़ा सिलाई की दुकान, भूपेन दास की फार्मेसी, जयंत दास की एक और स्टेशनरी दुकान और एक खाली दुकान शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सरभोग अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की अन्य दुकानें बच गईं।
प्राथमिक जांच के अनुसार, आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश



