Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
ASSAM

रंगापारा शंकर देव शिशु निकेतन में मातृ भारती सम्मेलन सम्पन्न

मातृ सम्मेलन का फोटो

शोणितपुर (असम), 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रंगापारा ठाकुर बाड़ी रोड के समीप आज रंगापारा शंकर देव शिशु निकेतन स्कूल प्रेक्षागृह में, स्कूल प्रधानाचार्य के नेतृत्व में सप्तशक्ति संगम-मातृशक्ति सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा का परिचालन स्कूल प्रधानाचार्य प्रतिभा दत्त ने किया। मातृ भारती की अध्यक्ष मधुषमीता शर्मा गुहा, सचिव बन्ती शीखा देवी, आदर्श मातृ की ललीता घोष, खीरोदा दत्त, पारूल दास, अन्जना नाथ, हिमांगीनी गोस्वामी, बविता दास की उपस्थिति में प्रायः सैकड़ों अभिभावक, स्कूल के अध्यक्ष भवेष मिश्रा, सचिव मृदुल डेका व आचार्य, आचार्याएं उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्कूल निकेतन मातृ भारती सभा में-जुबीन गर्ग और भूपेन हजारिका के फोटो पर माल्यार्पण और भारत माता, ऊं, देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित किया गया।

स्कूल के बच्चों के गीत सुन सभी भाव विभोर हो गए। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई, वहीं विजेताओ को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा वाल मैगजीन प्रस्तुत किया गया।

(Udaipur Kiran) / जयकिशोर झा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *