Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

मौसम अली पहलवान बने देवा मेला के चैम्पियन

Photo

बाराबंकी, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) , देवा मेला में चल रही दंगल प्रतियोगिता में राजस्थान के पहलवान मौसम अली ने देवा मेला 2025 के चैम्पियन शील्ड पर अपना कब्जा जमा लिया। उन्होंने कई नामचीन पहलवानों को धूल चटाकर ट्रॉफी जीती। मेला कमेटी के सदस्यों ने उन्हें शील्ड के साथ सम्मानित भी किया।

इसी के साथ दंगल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। चैम्पियनशिप ट्राफी हासिल करने वाले पहलवान ने टाइगर पहलवान मुज्जफरनगर सहित कई नामचीन पहलवानों को अखाड़े में धूल चटाई।

मंगलवार को दंगल प्रतियोगिता की शुरूआत विकास पहलवान पन्ना और सुल्तान पहलवान कानपुर की कुश्ती से हुई जिसमें विकास पहलवान विजयी रहे। इसके बाद आकाश यादव पहलवान और नजाकत अली पहलवान के बीच कुश्ती का मुकाबला बराबरी का रहा। तो वहीं तालिब राणा ने रोशन अयोध्या को पटकनी दी। खालिक मुरादाबाद और बादल बरेली के बीच हुई कुश्ती में खालिक पहलवान की जीत हुई। इसके अलावा मौसम अली पहलवान ने नकाबपोश पहलवान को भी अखाड़े में हराया। इसके अलावा भी अनेक नामचीन पहलवानों ने अपने-अपने दांवपेंच दिखाए।

इस अवसर पर मेला कमेटी के सदस्य फव्वाद किदवई, महबूब-उर-रहमान, अधिवक्ता गामा यादव पहलवान, अरमान, शकील, हामिद, रिज़वान व बृज किशोर सोनी सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *