Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
DELHI

एमबीबीएस की छात्रा के साथ छेड़छाड़

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । शाहदरा जिला के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) में एमबीबीएस की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि यूसीएमएस (मेडिकल कॉलेज) कॉलेज में एनेस्थीसिया विभाग तैनात सहायक प्रोफेसर डॉ. मो. शाकिर नईम ने वायवा के बहाने सूनसान जगह ले जाकर छात्रा के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। विरोध करने पर छात्रा को धमकाया गया। पीड़िता ने फौरन इसकी शिकायत अपनी क्लासमेट को दी। बाद में जीटीबी एंक्लेव थाने में मामले की शिकायत कर दी गई। पुलिस ने छात्रा का बयान लेकर 26 सितंबर को इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज हाेते ही सहायक प्रोफेसर फरार हाे गया।

पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पड़ताल करने के बाद आरोपित शाकिर नईम को हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *