Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

एमसीए ने सालाना रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 31 जनवरी तक बढ़ाई

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय का जारी सर्कुलर का लोगो

– कंपनियां अब 31 जनवरी तक दाखिल कर सकेंगी वित्तीय विवरण एवं वार्षिक रिटर्न

नई दिल्‍ली, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) ने मंगलवार को कंपनियों के लिए वित्तीय विवरण और वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। ये विस्तार कंपनी कानून के तहत वित्त वर्ष 2024-25 से संबंधित फाइलिंग के लिए दिया गया है। पहले यह समय सीमा 31 दिसंबर को समाप्त होने वाली थी।

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के नए आदेश में कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वित्तीय विवरण और सालाना रिटर्न फाइल करने के लिए अतिरिक्त फीस में छूट और समय-सीमा में विस्तार दिया गया है। मंत्रालय ने यह फैसला विभिन्न हितधारकों से मिले आवेदनों को ध्यान में रखते हुए लिया है। कई कंपनियों और पेशेवरों ने फाइलिंग प्रणाली से जुड़ी तकनीकी और प्रक्रियागत समस्याओं की ओर मंत्रालय का ध्यान दिलाया था।

सर्कुलर के अनुसार अतिरिक्त शुल्क के बगैर दाखिल किए जा सकने वाले ई-फॉर्म में एमजीटी-7, एमजीटी-7ए, एओसी-4, एओसी-4 सीएफएस, एओसी-4 एनबीएफसी (इंड एएस), एओसी-4 सीएफएस एनबीएफसी (इंड एएस) और एओसी-4 (एक्सबीआरएल) शामिल हैं। सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि सरकार ने कंपनियों को अतिरिक्त फीस के पेमेंट में छूट दी है। कंपनियां बिना अतिरिक्त फीस दिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स फाइल कर सकती हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *