Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

दीपावली पर भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं एमसीडी के कर्मचारी: अंकुश नारंग

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ( फाइल फोटो)।

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । आम आदमी पार्टी (आआपा) के नेता और दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने सोमवार को डीबीएस कर्मचारियों के लिए चिंता जताते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

नारंग ने कहा कि जब पूरे देश में दीपावली का पर्व रोशनी और खुशियों के साथ मनाया जा रहा है, वहीं दिल्ली नगर निगम के जन-स्वास्थ्य विभाग के लगभग 5200 कर्मचारी अपनी जायज़ मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।

नारंग ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से होना चाहिए ताकि किसी के घर का त्योहार निराशा में न बदले। उन्होंने निगम प्रशासन से अपील की कि कर्मचारियों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाए और जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि सभी परिवार अपने अधिकारों के साथ खुशियों की दीपावली मना सकें।

उन्होंने कहा कि यह समय एक-दूसरे पर आरोप लगाने का नहीं, बल्कि मिलकर समाधान निकालने का है। हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी कर्मचारी और उसका परिवार त्योहारों की खुशियों से वंचित न रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *