भदोही : आर्टिगा कार से मेडिकल संचालक की कुचल कर हत्या, ग्राम प्रधान हिरासत में

एसपी भदोही

भदोही, 11 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के जनपद भदोही में एक ग्राम प्रधान के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की शिकायत करने से नाराज प्रधान के समर्थकों ने बुधवार की रात मेडिकल संचालक की आर्टिगा कार से धक्का मार कर हत्या कर दी. मृतक के परिजनाें की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ग्राम प्रधान समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है. भदोही कोतवाली के धसकरी गाँव में कमला कान्त दुबे मेडिकल स्टोर्स संचालित करते थे. बुधवार की रात दवा की दुकान को बंद कर घर जा रहे थे. इसी दौरान एक आर्टिगा कार चालक ने मुख्य सड़क से उनकी दुकान पर चढ़ कर कमला कान्त काे धक्का मार दिया. इलाज के लिए परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया. Superintendent of Police अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि गाड़ी जिससे टक्कर मारी गई थी वह अर्टिगा वाहन है. इस वाहन का स्वामी सुजीत पुत्र मेहीलाल है. सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि हत्या के नियत से गाड़ी द्वारा टक्कर मारी गई है. परिजनों की तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया है.

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कमला कांत दुबे ने अपने ही गांव के प्रधान के विरुद्ध जांच के लिए जिलाधिकारी और अधीनस्थ अधिकारियों काे प्रार्थना पत्र दिया था. जिलाधिकारी शैलेष कुमार के आदेश पर हुई जांच में नौ लाख रुपए का गबन पाया गया था. इसके बाद जिलाधिकारी ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करते हुए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया था. इसी वजह से कमलाकांत की हत्या की साजिश रचने का आरोप परिजनों ने लगाया है.

Superintendent of Police ने बताया कि इसके संबंध में स्थानीय पुलिस ने मृतक कमला कांत के परिजनों की तरफ से लगाए गए आरोपों के संदर्भ में ग्राम प्रधान के परिवार के मेहीलाल यादव, गाँव धसकरी थाना भदोही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि आरोपित ग्राम प्रधान मनीष यादव को हिरासत में लिया है. गाड़ी मालिक सुजीत यादव पुत्र मेहीलाल यादव फरार है.

(Udaipur Kiran) / प्रभुनाथ शुक्ल

Leave a Comment