Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

आईएसपी में उत्पादन अनुशासन एवं लागत संवेदनशीलता पर बैठक सम्पन्न

कार्यक्रम में शामिल अधिकारी

बर्नपुरज्ञ(आसनसोल), 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

बुधवार संरचित संवाद एवं सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, सेल–इस्को इस्पात संयंत्र (आईएसपी) के कार्यकारी निदेशक (वर्क्स) विपिन कुमार सिंह, प्रमुख परिचालन विभागों के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के साथ बैठक की गई।

इस बैठक का उद्देश्य शॉप-फ्लोर स्तर पर प्रक्रिया अनुशासन एवं लागत संवेदनशीलता को और अधिक मजबूत करना है।

इन कार्यक्रम के दौरान यह विशेष रूप से रेखांकित किया जा रहा है कि स्पष्ट एवं प्रभावी संचार किस प्रकार दैनिक परिचालन गतिविधियों को उत्पादन स्थिरता, तकनीकी-आर्थिक प्रदर्शन, सुरक्षा तथा उपकरणों की विश्वसनीयता के साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह समझाया गया कि संचालन एवं अनुरक्षण में होने वाले छोटे-छोटे विचलन भी किस प्रकार बड़े स्तर पर उत्पादन हानि एवं लागत वृद्धि का कारण बन सकते हैं।

शॉप-फ्लोर पर किए जाने वाले कार्यों को वित्तीय परिणामों से जोड़ते हुए, यह पहल कर्मचारियों में स्वामित्व की भावना, जवाबदेही एवं साझा जिम्मेदारी को प्रोत्साहित कर रही है।

यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया जा रहा है कि आईएसपी में सतत परिचालन उत्कृष्टता केवल तकनीकी दक्षता से ही नहीं, बल्कि बेहतर समझ, अनुशासन और निरंतर सुधार के सामूहिक प्रयासों से प्राप्त की जा सकती है।

इस संवादात्मक पहल के माध्यम से प्रबंधन और कार्यबल के बीच आपसी विश्वास एवं समन्वय को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिससे संयंत्र के समग्र प्रदर्शन में दीर्घकालिक सुधार सुनिश्चित हो सके।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *