Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

उन्नयन के पांचाली’ कार्यक्रम को लेकर बैठक

उन्नयन की पांचाली को लेकर बैठक में शामिल विधायक सहित अन्य गणमान्य लोग

जलपाईगुड़ी, 22 दिसंबर (हि. स)। महिला तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में राजगंज बालक के बेलाकोबा में ‘उन्नयन के पांचाली’ कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बेलाकोबा देवी चौधुरानी सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित हुई।

बैठक में राजगंज विधायक खगेश्वर राय, जलपाईगुड़ी जिला युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष राममोहन राय, राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी, ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सर्वाणी धारा राय सहित अन्य कई नेता-कर्मी शामिल थे।

बैठक उन्नयन के पांचाल की रथयात्रा को आम जनता तक और व्यापक रूप से पहुंचने के तरीके पर चर्चा किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने राज्य सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को विस्तार से प्रस्तुत किया।

राजगंज ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सर्वाणी धारा राय ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में हुए विकास का सम्पूर्ण विवरण लेकर तृणमूल कांग्रेस ने उन्नयन के पांचाल तैयार किया है। जिसके माध्यम से हम आम जनता तक सरकार के विकास कार्यों की पूरी जानकारी पहुंचा रहे हैं।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *