Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

सिरसा: मनरेगा एक्ट बहाल करने को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

एडीसी को ज्ञापन सौंपते मजदूर यूनियन के पदाधिकारी।

सिरसा, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मनरेगा एक्ट को बहाल करने की मांग को लेकर शनिवार को ऑल इंडिया मनरेगा मजदूर यूनियन की ओर से सिरसा के अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन नेता रमेश वेदवाला, जयवीर चाडीवाल, बलराम झोरडऩाली, रामपाल केलनिया, राजू मीरपुर, छिंद्र पनिहारी, छबीलदास बाजेकां, बलविंद्र खैरेकां, ओमप्रकाश पटीर सहित अन्य सदस्यगण ने बताया कि मनरेगा एक्ट को खत्म करने व मनरेगा मजदूरों के हित के खिलाफ संसद में नया एक्ट लेकर आई है, जोकि किसी सूरत में बर्दांश्त नहीं है।

ज्ञापन के जरिये मांग की गई है कि सभी मनरेगा मजदूरों को वर्ष में कम से कम दो सौ दिन का रोजगार दिया जाए। मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 400 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये की जाए तथा मनरेगा मेट को 750 रुपये दैनिक दिहाड़ी दी जाए। मनरेगा मजूदरों को काम उपलब्ध न करवाने के बदले में बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। सडक़ें व नहरों के दोनों ओर साथ लगती हुई वन विभाग की जमीन पर पौधा रोपण का कार्य मनरेगा मजदूरों से करवाया जाए। सभी मनरेगा मजदूरों को लगातार काम देने के लिए ग्राम पंचायत की कृषि भूमि पर किन्नु, एपल बेरी, अमरूद, आंवला/बेलगीरी, आम, जामुन आदि के बाग लगवा कर काम के अवसर प्रदान किए जाएं। इसके अलावा मनरेगा मजदूरों को 10 लाख रुपए दुर्घटना/जीवन बीमा कवर दिया जाए।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *