Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

ज्यूडिशियल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षा के लिए रविवार एक घंटा पहले उपलब्ध होगी मेट्रो सेवायें

मेट्रो ट्रेन

कोलकाता, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वेस्ट बंगाल ज्यूडिशियल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षा के मद्देनजर रविवार को मेट्रो के समय सारिणी में बदलाव की गई है।

आम तौर पर रविवार को अन्य दिनों के मुकाबले मेट्रो सेवा थोड़ी देर से शुरू होती है। लेकिन इस रविवार को दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम रूट पर मेट्रो सर्विस सुबह नौ बजे के बजाय सुबह आठ बजे शुरू होगी। शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर तक ब्लू लाइन पर मेट्रो परिसेवा मिलेगी। रविवार को उस रूट पर कुल 136 मेट्रो चलेंगी, जिनमें डाउन और अप लाइन पर 68-68 होंगी।

फिर, दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम रूट पर मेट्रो सर्विस सुबह 9:04 बजे शुरू होगी। हालांकि, इस रूट पर आखिरी मेट्रो के समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर के लिए आखिरी मेट्रो रात 9:30 बजे निकलेगी।

शहीद खुदीराम जाने वाली मेट्रो दक्षिणेश्वर से रात 9:33 बजे चलेगी। शहीद खुदीराम से दमदम के लिए आखिरी मेट्रो रात 9:43 बजे मिलेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / गंगा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *