Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सिरसा: नौजवानों का विदेश पलायन चिंता का विषय: सैलजा

कुमारी सैलजा।

सिरसा, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा थोपी गई बेरोजगारी की महामारी ने प्रदेश के युवाओं को गहरी निराशा और विवशता की स्थिति में ला खड़ा किया है। प्रदेश के नौजवान आज रोजगार के अभाव में कर्ज लेकर, खेत और मकान बेचकर विदेश जाने को मजबूर हैं। यह एक अत्यंत दर्दनाक सामाजिक सच्चाई बन चुकी है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार और सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है, न कि उन्हें मजबूरी में अपना देश छोडऩे पर विवश करना।

सांसद कुुमारी सैलजा ने मंगलवार को मीडिया को जारी बयान में कहा है कि हाल के दिनों में विदेशों में हरियाणा के युवाओं के साथ हो रहे दुव्र्यवहार, बर्बरता और मौतों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन सरकारें मौन हैं। करनाल जिले के हथलाना गांव के दिवंगत प्रदीप की रूस में हुई मृत्यु ने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया है। वे केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारों से मांग करती है कि यदि उनमें जरा भी इंसानियत बची ह, तो दिवंगत प्रदीप का शव शीघ्र भारत लाकर परिजनों को सौंपा जाए, ताकि परिवार अंतिम संस्कार कर सके।

हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान हो। सांसद ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे हरियाणा के युवाओं की खबरें अत्यंत चिंताजनक और पीड़ादायक हैं। यह स्थिति दर्शाती है कि बेरोजगारी ने हमारे युवाओं को किस हद तक विवश कर दिया है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर टंकी रूट जैसे खतरनाक रास्तों से विदेश पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

सैलजा ने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए और विदेशों में फंसे हरियाणा समेत सभी भारतीय युवाओं को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। हरियाणा के युवाओं को रोजगार और सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है, न कि उन्हें मजबूरी में अपना देश छोडऩे पर विवश करना। प्रदेश की भाजपा सरकार ने बेरोजगारी की ऐसी बीमारी थोपी है जिसकी वजह से प्रदेश के नौजवान कर्ज लेकर व खेत मकान बेचकर विदेश जाने को मजबूर हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *