Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

सीतापुर में दूध डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या

रोते बिलखते परिजन
अस्पताल के बाहर लगी भीड़

सीतापुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले की सिधौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात काे दूध डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर हत्यारों की तलाश में जुट गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) दुर्गेश प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि हरदोईया ग्राम सदरापुर निवासी राहुल यादव (26) सिधौली के महमूदाबाद चौराहे पर दूध डेयरी चलाकर जीवन यापन करता था। उसके भाई की ओर से तहरीर देकर बताया गया कि रोज की तरह राहुल शनिवार रात को अपनी दुकान बंद करके पैदल ही घर जा रहा था। हरदोईया रोड पर पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उसके भाई की हत्या कर दी।

एएसपी दक्षिण ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर गांव के ही कुछ लोगों को नामजद किया गया हैं। अभी तक की पूछताछ में हत्या का कारण पुरानी रंजिश निकल रहा है। आरोपितों को गिरफ्तार कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।————-

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *