Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

दुग्ध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : राजस्व मंत्री वर्मा

दुग्ध सहकारी समिति के बोनस वितरण समारोह

दुग्ध सहकारी समिति के बोनस वितरण समारोह में शामिल हुए मंत्री वर्मा, अधिक दुग्ध संकलन करने वाले प्रदायकों को किया सम्मानित

भोपाल, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि दुग्ध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। दुग्ध उत्पादकों के कल्याण के लिए कई योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनसे किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि हो रही है।

राजस्व मंत्री वर्मा बुधवार को सीहोर जिले के ग्राम टिटोरा में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित टिटोरा के बोनस वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समिति के सदस्यों को बोनस का वितरण और अधिक दुग्ध संकलन करने वाले प्रदायकों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और समिति के सदस्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *