Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

ज्योलीकोट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिनी ट्रक खाई में गिरा

खाई में गिरा मिनी ट्रक।

नैनीताल, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरभट्टी से पहले एक छोटी पुलिया के पास हल्द्वानी से पहाड़ की ओर ईंट लेकर जा रहा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर करीब बीस फीट गहरी खाई में गिर गया।

दुर्घटना में ट्रक में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। दुर्घटना में चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद चालक मौके से चला गया, जिससे उसके संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *