Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

चांपदानी के बनबिथी पार्क में बना ‘मिनी वृंदावन’, कृष्ण भक्तों के लिए खास आकर्षण

मिनी वृन्दावन का दृश्य

हुगली, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चांपदानी के बनबिथी पार्क में कृष्ण भक्तों के लिए एक विशेष पहल के रूप में ‘मिनी वृंदावन’ तैयार किया गया है। शुक्रवार से इसकी शुरुआत हो गई है। यह थीम पार्क भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों और लीलाओं को बेहद सुंदर तरीके से दर्शाता है।

पार्क में माखन-चोरी, बाल लीला, गोकुल की झलक, राधा-कृष्ण की रासलीला सहित कई मनमोहक झांकियां बनाई गई हैं, जो आगंतुकों को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेंगी। शाम के समय पूरे परिसर में मधुर कृष्णधुन गूंजेगी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

इस पहल का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और संदेशों के अधिक समीप लाना है। पार्क के मुख्य संचालक और चांपदानी नगरपालिका के चेयरमैन सुरेश मिश्रा ने बताया कि ‘मिनी वृंदावन’ न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी एक नए आकर्षण का केंद्र बनेगा। ‘मिनी वृंदावन’ सुबह साढ़े नौ बजे से शाम सात बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *