Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
DELHI

मंत्री आशीष सूद ने जताई सफाई व्यवस्था पर असंतुष्टि, अंकुश नारंग ने कहा- सच्चाई आ रही सामने

एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दिल्ली की सफाई-व्यवस्था को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शिक्षा मंत्री आशीष सूद के सड़कों पर फैले कूड़े के ढेर देखकर असंतोष जताने पर आम आदमी पार्टी (आआपा) के नेता एवं दिल्ली नगर निगम (एमडीजी) में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि यह जनता की वास्तविक चिंता को उजागर करता है।

अंकुश नारंग ने आज एक बयान में कहा कि सफाई व्यवस्था को और मज़बूत करने की ज़रूरत है। अब जब मंत्री स्वयं असंतुष्टि जता रहे हैं, तो यह साफ है कि सुधार की गुंजाइश अब भी बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि राजधानी के कई इलाकों में अब भी कूड़ा जमा हो रहा है और यह स्वास्थ्य के लिहाज से चिंता का विषय है। कई जगह उन्होंने मजलिस पार्क, निरंकारी ग्राउंड, कादीपुर, बुराड़ी और वजीराबाद में जाकर हालात देखे हैं। सफाई की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए ज़मीनी स्तर पर काम की आवश्यकता है।

अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली की जनता स्वच्छ वातावरण चाहती है और इसके लिए सभी एजेंसियों को मिलकर काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मंत्री आशीष सूद का यह कहना है कि उन्हें सफाई अभियान से संतुष्टि नहीं है, एक सकारात्मक संकेत है कि अब जिम्मेदार स्तर पर सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।

अंकुश नारंग ने उम्मीद जताई कि इस प्रतिक्रिया को रचनात्मक रूप से लिया जाएगा और भविष्य में सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *