Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

शासकीय भवनों को लगेंगे सोलर पैनल, एक साल में लक्ष्य: प्रभारी मंत्री

जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते प्रभारी मंत्री।

श्योपुर , 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के श्योपुर में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने शुक्रवार को जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले के सभी शासकीय भवनों को एक वर्ष के भीतर सोलर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में सोलर ऊर्जा के उपयोग को बढावा देने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए समिति बनाकर कार्य किये जायेंगे। इस अवसर पर समिति सदस्यों द्वारा जिले के विकास हेतु दीर्घकालीन योजनाओं के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत किये गये।

बैठक में जिलाधीश अर्पित वर्मा, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी, सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एएसपी प्रवीण भूरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायकगण दुर्गालाल विजय, बृजराज सिंह चौहान, सीताराम आदिवासी आदि उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश एवं राजस्थान द्वारा पार्वती-काली सिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना पर संयुक्त रूप से कार्य किया जा रहा है, इससे जिले के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बडौदा में वर्षाकाल के दौरान जलभराव की समस्या के उचित निदान हेतु प्रयास किये जायेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित नलजल योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु सतत् रूप से मॉनीटरिंग किये जाने के निर्देश भी दिये। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों द्वारा जिले के विकास को लेकर कई आवश्यक सुझाव रखे गये।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत वैष्‍णव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *