
धौलपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिले के प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मंगलवार को राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना केंद्र में 2 साल नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता Rajasthan-हमारा Rajasthan थीम पर आयोजित जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया. प्रभारी मंत्री ने इस दौरान प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों पर प्रदर्शित जिले में किये गये नवाचारों एवं विभिन्न विभागों द्वारा विगत दो वर्ष में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने निरामय Rajasthan अभियान, पीएम सूर्यघर योजना, युवाओं को नियुक्तियां, Chief Minister आयुष्मान आरोग्य योजना, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, यूनिटी मार्च, पालनहार योजना, नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, Chief Minister निशुल्क जांच, Chief Minister निशुल्क दवा, नए चिकित्सा संस्थान, नवाचार, वन विभाग, हरियालो Rajasthan, बीएससी नर्सिंग कॉलेज, उज्ज्वला योजना, मनरेगा सहित जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल विभिन्न विभागों की उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी को देखा. जिला प्रभारी मंत्री ने आज ही सूचना केन्द्र में जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया. इस अवसर पर जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, जिला Superintendent of Police विकास सांगवान, सहायक निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजकुमार मीणा, जिला अध्यक्ष भाजपा राजवीर सिंह राजावत, प्रधान दुष्यंत बघेल तथा भाजपा नेता डॉ. शिवचरण कुशवाह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
—————
(Udaipur Kiran) / प्रदीप
