Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

प्रभारी मंत्री शुक्ला का दावा अशोकनगर का मिथक तोड़ेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

प्रभारी मंत्री शुक्ला का दावा अशोकनगर का मिथक तोड़ेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

अशोकनगर, 13 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने जिले में एक तरफ जहां मोहन सरकार की उपलब्धियों का बखान किया पर इन वर्षों में जिले की एक बड़ी उपलब्धि नहीं बता सके। इस बीच प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने ये बात अवश्य दावे के साथ कही कि मुख्यमंत्री मोहन यादव अशोकनगर का मिथक तोडऩे अशोकनगर आऐंगे।

दरअसल, मोहन सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला पहली वार शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल पर प्रेसवार्ता करने आए हुए थे।

पत्रकारों के अधिकांश सवालों पर वह अनुत्तर नजर आए। उनसेे जब पूछा गया कि दो वर्षों में जिले में विकास की एक बढ़ी उपलब्धि क्या रही? तो वह अनुत्तर रहे, उनका कहना कि यहां विकास की सभी बड़ी उपलब्धियां रहीं, डबल इंजन की सरकार हमारी चल रही है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अशोकनगर को स्मार्ट सिटी और कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा चंदेरी को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की घोषणा पर प्रभारी मंत्री का कहना कि पूर्व की मुझे कोई जानकारी नहीं, चंदेरी को पर्यटन क्षेत्र घोषित की घोषणा पर कलेक्टर का कहना कि कार्यवाई प्रचलन में है।

इसी प्रकार जिले की मुंगावली में खनन माफिया को मुद्दा भी प्रभारी मंत्री के समक्ष उठने पर उनका कहना कि जो कार्रवाई अभी हुई और भी होगी, पर माफियाओं के संरक्षण के मुद्दे पर वे अनुत्तर रहे। वहीं यहां से महानगरों के लिए ट्रेन सुविधा न होने पर उनके द्वारा सांसद सिंधिया से चर्चा करने की बात की गई। इस प्रकार दो सालों में पहली वार प्रेसवार्ता में पत्रकारों के तीखे सवालों से बचते नजर आए प्रभारी मंत्री शुक्ला और कलेक्टर आदित्य सिंह को कार्रवाई करने निर्देशित करते रहे।

मिथक तोड़ेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला से पत्रकारों ने सवाल किया कि सरकार के दो वर्षों में अब तक मुख्यमंत्री मोहन यादव का अशोकनगर आगमन न होना? इस पर उनका कहना कि मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन का भी मिथक तोड़ चुके हैं उन्होंने दावा कर कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम तय हो रहा है, आगामी मार्च माह के पहले वे अशोकनगर आएंगे।

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र ताम्रकार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *