Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

मंत्री सिद्दिकुल्ला चौधरी ने आसनसोल पुस्तक मेले का उद्घाटन किया

उद्धाटन करते मंत्री

आसनसोल, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पश्चिम बर्दवान जिला जनशिक्षा प्रसार विभाग तथा जिला ग्रंथागार के सहयोग से नौवे आसनसोल पुस्तक मेले का जनशिक्षा प्रसार व पुस्तकालय मंत्री सिद्दिकुल्ला चौधरी ने उद्धाटन किया।

मंत्री सिद्दिकुल्ला चौधरी ने कहा कि आसनसोल एक बहुत पुराना शहर है। इसलिए वह चाहते हैं कि आसनसोल के इतिहास को लिखा जाये। आसनसोल जब से अस्तित्व में आया था। तब से लेकर अब तक आसनसोल की घटनाओं को लेकर एक इतिहास लिखा रहना बहुत जरूरी है। जिससे कि आने वाले समय में नई पीढ़ी आसनसोल के इतिहास के बारे में बेहतर जानकारी मिल सके‌।

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के आसनसोल में आकर तृणमूल के बारे में दिये गये बयान के जबाव में उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करना आसान है, लेकिन ममता बनर्जी की तरह 15 सालों तक सरकार में रहकर लोगों की सेवा करना दूसरी बात है।

गौरलतब है कि इस वर्ष नाैवी बार आसनसोल पुस्तक मेले का आयोजन जनशिक्षा प्रसार विभाग की ओर किया जा रहा है। इस वर्ष पुस्तक मेले में कुल 140 स्टॉल है। जिसमें देश के विभिन्न भागों से 72 प्रकाशकों ने स्टॉल लगाया है। साथ ही राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के स्टॉल आयोजित किये गये है। साथ ही दर्जनों फूड स्टॉल भी लगाये गये। इस वर्ष आसनसेाल पुस्तक मेले में हिंदी, बांग्ला, अंग्रेजी आदि पुस्तकों के प्रकाशकों द्वारा स्टॉल लगाया गया है।

स्थानीय ग्रंथागार अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष 2024 में आसनसोल पुस्तक मेले में एक लाख 30 हजार रूपये की पुस्तकों की ब्रिक्री हुई थी। इस वर्ष आयोजकों को उससे अधिक पुस्तकों की ब्रिकी होेने की उम्मीद है।

इस मौके पर श्रम विधि व न्याय मंत्री मलय घटक, केएनयू के वीसी (उप कुलपति) उदय बनर्जी, जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद् सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, उपमेयर अभिजीत घटक, डीएलओ विद्युत दास, जिला ग्रंथागार प्रभारी जयश्री चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *