Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

पत्रकारिता मजबूत रहेगी तभी विकास होगा : मंत्री सुमित गोदारा

पत्रकारिता मजबूत रहेगी तभी विकास होगा : मंत्री सुमित गोदारा

बीकानेर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बीकानेर की पत्रकारिता सदैव निष्पक्ष और विकास की पक्षधर रही है। पत्रकारिता मजबूती रहेगी तभी खामियां दूर होंगी, जागरुकता बढ़ेगी और विकास होगा।

यह उद्गार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने होटल वृंदावन में बीकानेर प्रेस क्लब के पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। समारोह में मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने पत्रकारों द्वारा खेल प्रतियोगिता में व्यवसायी, डॉक्टर्स, पुलिस और प्रशासन द्वारा खेले गए मैत्री मैच को भी नवाचार बताया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आईजी हेमन्त शर्मा ने कहा कि पुलिस और प्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पत्रकार और पुलिस की जागरुकता ही कानून व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समारोह को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि लोटस डेयरी के एमडी अविनाश मोदी ने कहा कि पत्रकारों ने दिन-रात भागदौड़ भरी दिनचर्या में भी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया और पुलिस, प्रशासन, व्यवसायी तथा डॉक्टर्स के साथ मैत्री मैच खेल कर वाकई में नवाचार का संदेश दिया है। अविनाश मोदी ने कहा कि चारों मैत्री मैच भले ही पत्रकार हार गए लेकिन अपनी कलम से बीकानेर के पत्रकारों ने हमेशा दिल जीता है और जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है।

समारोह में स्वाताध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने भी खेलकूद प्रतियोगिता में वर्तमान समय में महत्ती आवश्यकता बताया।

बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि कार्यक्रम में पत्रकार लोकेन्द्र सिंह तोमर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पत्रकारों के हित के मुद्दे साझा किए। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता के साथ प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया।

अतिथियों का आभार बलदेव रंगा एवं कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी ने व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र हर्ष ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *