Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत

नई दिल्ली, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स निचले स्तर से 350 अंक की रिकवरी करके बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,693.75 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 157.50 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,788.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,421 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के द्वारा दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 9,226.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,830.11 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 112.36 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,527.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 5 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से निक्केई इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,262.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 207.14 अंक यानी 0.79 प्रतिशत टूट कर 26,137 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.23 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 3,781.61 अंक के स्तर तक पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,311.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,484.01 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 376.19 अंक यानी 1.45 प्रतिशत उछल कर 26,256.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,071.81 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,285.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / योगिता पाठक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *