Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

विधायक डॉ. शांतनु प्रमाणिक ने किया केशियाड़ी सरस्वती शिशु मंदिर का दौरा, शिक्षण व्यवस्था को सराहा

शांतनु प्रामाणिक

मेदिनीपुर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । खेजुरी के भाजपा विधायक डॉ. शांतनु प्रमाणिक ने मंगलवार को केशियाड़ी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया।

विधायक ने बताया कि उनके दो बच्चे एगरा सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययनरत हैं और यह दौरा पूर्णतः सौजन्य भेंट के रूप में किया गया। उन्होंने कहा, “जहां बंगाल के अनेक निजी विद्यालयों में शिक्षा हेतु अत्यधिक शुल्क देना पड़ता है, वहीं सरस्वती शिशु मंदिर जैसे संस्थान कम खर्च में मूल्यनिष्ठ, संस्कारप्रधान और सामाजिक समरसता से युक्त शिक्षा प्रदान करते हैं। यहां बच्चों को केवल पाठ्य ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिकता, कर्तव्य एवं संस्कृति का भी समावेश कराया जाता है।”

डॉ. प्रमाणिक ने विद्यालय के आचार्यों से शिक्षण पद्धति, छात्र गतिविधियों और विद्यालय के संचालन संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यालय का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायक है और यह संस्था बच्चों में कर्तव्यपरायणता, अनुशासन और राष्ट्रभावना का विकास कर रही है।

विद्यालय के आचार्य दुलाल दास ने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हाल ही में यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग (शिविर) भी संपन्न हुआ था।

राजनीतिक विषयों पर पूछे गए प्रश्नों को विनम्रतापूर्वक नकारते हुए विधायक डॉ. प्रमाणिक ने स्पष्ट किया कि उनका यह दौरा पूरी तरह शैक्षणिक और सौजन्य मुलाकात के उद्देश्य से था। उन्होंने कहा, “मैं केवल यह देखने आया था कि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था कैसी चल रही है।”

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *