Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

पक्की सड़क निर्माण का विधायक ने रखा आधारशिला

सड़क का आधारशिला रखते विधायक खगेश्वर राय

जलपाईगुड़ी, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के राजगंज ब्लॉक के सुखानी पंचायत क्षेत्र में नई पक्की सड़क के निर्माण का शिलान्यास विधायक खगेश्वर राय ने किया। सोमवार को धुनदीपाड़ा मस्जिद से भोलापाड़ा पीडब्ल्यूडी रोड तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की आर्थिक सहायता से लगभग 84 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हुई है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से आसपास के कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक खगेश्वर राय के साथ राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी, तृणमूल की श्रमिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शेख उमर फारूक, अंचल अध्यक्ष इजराइल हक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *