विधायक ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास

जलपाईगुड़ी, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के राजगंज ब्लॉक में मंगलवार को स्थानीय विधायक खगेश्वर राय ने सन्न्यासीकाटा ग्राम पंचायत क्षेत्र में दो नई पक्की सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
जानकारी के अनुसार, पहली सड़क पागलहाट से जमिदारगछ तक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी होगी, जबकि दूसरी सड़क पीडब्ल्यूडी रोड से नाकुगछ तक करीब 1800 मीटर लंबी बनाई जाएगी।
इन दोनों सड़कों का निर्माण पश्चिम बंगाल सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से लगभग ढाई करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता से किया जाएगा।
इस मौके पर विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि यह दोनों सड़कें क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो आज पूरी हुई। सड़क निर्माण से कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन में काफी सुविधा होगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक के अलावा जलपाईगुड़ी जिला परिषद की सदस्य उत्तरा बर्मन, राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष रुपाली दे सरकार, राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी, पंचायत समिति सदस्य तहमीदार रहमान, ग्राम पंचायत प्रधान रुमा खातून सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार



