Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

विधानसभा में कांग्रेस के प्रदर्शन पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कसा तंज, कहा- वोट की कीमत समझें और अपने दायित्व निभाएं

भाेपाल हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा

भाेपाल, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश विधान सभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन गुरुवार काे कांग्रेस ने प्रदर्शन और सरकार के विरोध का सिलसिला जारी रखा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में बंदर की शक्ल का मास्क पहनकर विधायक सदन पहुंचे। इस दौरान हाथ में सांकेतिक उस्तरा और गले में तख्ती लटकाए कांग्रेस विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। वही कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने पलटवार किया है।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज कसा है। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस से मैं आग्रह करना चाहता हूं कि मध्य प्रदेश की जनता ने जो थोड़े बहुत वोट देकर आपके कुछ विधायकों को चुना है, मेहरबानी कर बंदर न बनें, पूतना न बनें, रावण और राक्षस भी ना बनें। मध्य प्रदेश के नागरिकों के वोट की कीमत समझें और उसने जो वोट दिया है उसके प्रति दायित्व का निर्वहन करें। विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता बंदर भी ना बनें, और हाथ में उस्तरा लेकर किसी को मारें भी ना। अगर उस्तरा लेकर आओगे तो मध्यप्रदेश में जहा कानून का राज चलता हैं, वहां आपको जेल जाना पड़ेगा।

रामेश्वर शर्मा ने पूछा कि कांग्रेस बताये जब पंडित जवाहर लाल नेहरू सत्ता पर काबिज थे प्रधानमंत्री थे तो वे कौन से बंदर थे, क्या पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मोतीलाल वोरा, अर्जुन सिंह बंदर थे? शर्मा बोले कांग्रेस को जनता की आवाज उठाना आता नहीं और मीडिया में छपने के लिए नए नए ड्रामे करती है।

उन्हाेंने कहा कि जहा तक विकास का सवाल हैं तो जितने कांग्रेस को पूरे देश भर में वोट नहीं मिले उससे ज्यादा तो आयुष्मान कार्ड है मध्य प्रदेश में। जितने कांग्रेस के टोटल वोटर नहीं हैं, उससे अधिक तो हमने देशभर में प्रधानमंत्री आवास बनवा दिए। 19 करोड़ से अधिक घरों में हमनें नल-जल योजना पहुंचा दी। करोड़ों किसानों के खाते में नियमित सम्मान निधि डाल रहे हैं। मध्य प्रदेश किसान के लिए, मजदूर, नौजवान, माताओं-बहनों-बेटियों के लिए और आम नागरिक के लिए विकसित और उन्नत प्रदेश है। नरेंद्र मोदी जी के स्नेह आशीर्वाद से मध्य प्रदेश फल रहा है। औद्योगिक कॉरिडोर बना रहा है। बड़ी-बड़ी चौड़ी-लंबी सड़कें बना रहा है। गांव में हर घर में पानी पहुंचा रहा है। गौ माता के लिए गौशालाओं का निर्माण कर गौसेवा के प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर बदलता हुआ मध्य प्रदेश देखकर कांग्रेस घबरा रही है। इसलिए कांग्रेस से कहना चाहूंगा कि बंदर मत बनो उस्तरा मत उठाओ, अन्यथा जेल जाओगे।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *