Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

अयोध्या में 20-21 दिसंबर काे विधायक खेल प्रतियोगिता

सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राम नगरी अयोध्या में 20-21 दिसंबर काे विधायक खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में अयोध्या सदर के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बुधवार को बताया कि विधानसभा क्षेत्र की विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 20 व 21 दिसंबर को डाभासेमर स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जूनियर, सब-जूनियर और सीनियर वर्ग के अंतर्गत महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के बीच विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित होंगे। इनमें वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी तथा एथलेटिक्स की ट्रैक व फील्ड स्पर्धाएं शामिल रहेंगी। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से अब तक लगभग एक हजार खिलाड़ी आवेदन कर चुके हैं। जो खिलाड़ी किसी कारण से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे आयोजन स्थल पर भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे, ताकि कोई भी इच्छुक खिलाड़ी अवसर से वंचित न रहे। विजयी खिलाडियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *