Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्र विधानसभा में आज विधायक लेंगे पेपरलेस वर्किंग की ट्रेनिंग, दिल्ली से आए एक्सपर्ट सिखाएंगे ऑनलाइन काम

मप्र विधानसभा में आज विधायक लेंगे पेपरलेस वर्किंग की ट्रेनिंग

भाेपाल, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की विधानसभा अब पूरी तरह डिजिटल होने वाली है। सारा कामकाज पेपरलेस होगा। ये व्यवस्था अगले विधानसभा सत्र से लागू की जाएगी। राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) के तहत विधायकों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। आज मंगलवार को विधानसभा के मानसरोवर सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक विधायकों को संसदीय कार्य मंत्रालय दिल्ली के एक्सपर्ट ट्रेनिंग देंगे।

इस संबंध में बताया गया कि संसदीय कार्य मंत्रालय के अधिकारी मप्र के विधायकाें को प्रशिक्षण देंगे। देश की विधायी व्यवस्था को मॉडर्न, ट्रांसपेरेंट और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में इस शुरू किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत भारतीय संसद और देश के सभी राज्यों की विधानसभा को पेपरलेस बनाया जा रहा है। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत बीजेपी कांग्रेस के सीनियर विधायक शामिल होंगे।

इस प्रोजेक्ट के सफल होने पर विधायकों को कागज के बड़े बंडल अपने साथ नहीं ले जाने होंगे। वहीं प्रस्ताव और चर्चा के लिए प्रश्न आसानी से जाएंगे। पुराने सवालों का जवाब और उसके दस्तावेज एक ही जगह पर आसानी से मिलेंगे। वहीं किसी भी बिल या अन्य मुद्दों पर वोटिंग के लिए भी अपनी आसानी से दे सकेंगे। पर्यावरण संरक्षण यानि कागजों की बचत में भी उपयोगी काम होगा। डिजिटल काम विधायी रिकॉर्ड भी सुरक्षित होगा। वहीं विधानसभा के काम भी तेजी आएगी और सारी जानकारी आम आदमी को भी ऑनलाइन विधानसभा की साइड पर मिलेगी। मध्य प्रदेश विधानसभा में अगला विधानसभा का सत्र ऑनलाइन ही होगा, ऐसे में पूरी कार्रवाई के लिए लगातार इस प्रक्रिया में काम किया जा रहा है, जिसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से भी लगातार सहयोग हो रहा है।

ये है NeVA परियोजना

NeVA यानी नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से संसद और विधानसभाओं की पूरी कार्यवाही ऑनलाइन और रियल-टाइम तरीके से संचालित की जाती है। इसमें विधानसभा के प्रश्न, विधेयक, ध्यानाकर्षण, कार्यसूची, रिपोर्ट, मतदान, उपस्थिति की जानकारी ऑनलाइन रहती है। यह परियोजना “वन नेशन-वन एप्लिकेशन” के सिद्धांत पर आधारित है, ताकि देश की सभी विधानसभाएं एक समान डिजिटल प्रणाली पर काम करें।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *